आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा आवेदन।
देहरादून। उत्तराखण्ड से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने की खबर से हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि रचिता जुयाल ने ये फैसला निजी कारणों के चलते लिया है, जिस पर राज्य सरकार को निर्णय लेना है। हालांकि आईपीएस अधिकारी के इस आवेदन पर अंतिम अनुमोदन केंद्र की तरफ से होना है।
खबर है कि रचिता जुयाल ने कुछ दिन पहले ही इस्तीफे से जुड़ा आवेदन मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा था। इसके अलावा इसकी जानकारी पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई थी। हालांकि आईपीएस रचिता जुयाल का यह फैसला किसी को समझ नहीं आ रहा है, लेकिन बताया गया है कि रचिता जुयाल ने इसके लिए पारिवारिक वजहों को कारण बताया है। बता दें कि रचिता जुयाल वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर तैनात थी। वह पूर्व में राज्यपाल की एडीसी भी रही चुकी हैं।



