खोया मोबाइल लौटाकर जागेश्वर पुलिस ने जीता श्रद्धालु का विश्वास, त्वरित कार्रवाई की सराहना।

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम दर्शन के लिए आई एक श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर जागेश्वर पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया। मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालु ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।

जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 को देहरादून निवासी कुमारी श्रुति गुप्ता ने चौकी जागेश्वर पुलिस को सूचना दी कि दर्शन के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आस-पास के संभावित क्षेत्रों में गहन खोजबीन शुरु की।

पुलिस के अथक प्रयासों के बाद खोया हुआ मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर उसकी स्वामिनी कुमारी श्रुति गुप्ता को सौंप दिया गया। अपना कीमती मोबाइल वापस पाकर श्रद्धालु ने खुशी जताई और जागेश्वर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस की इस सराहनीय पहल से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *