एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसओजी व चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद।
08 अवैध तमंचों और 10 जिंदा कारतूसों के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार।
हल्द्वानी/चोरगलिया (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराधियों एवं अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने 27 जून 2026 को चोरगलिया क्षेत्र स्थित MVR गेट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलफार गेट की ओर जाने वाले मार्ग के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए। इसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या-30/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
रियासत पुत्र रईस अहमद, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम एवं पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर
बरामदगी में:
● 02 देशी तमंचे (12 बोर) तथा 06 जिंदा कारतूस
● 06 देशी तमंचे (.315 बोर) तथा 04 जिंदा कारतूस
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास, उसके बैकग्राउंड तथा अवैध हथियारों के स्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक निधि शर्मा, थाना चोरगलिया)
● उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, प्रभारी एसओजी
● हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत, एसओजी
● हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, एसओजी
● कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, एसओजी
● कांस्टेबल भारत भूषण, थाना चोरगलिया
● कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, थाना चोरगलिया शामिल रहे।
इस सराहनीय कार्य को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500/- के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।



