सती नौगाँव जिला पंचायत से भाजपा प्रत्याशी हिमानी रावत के समर्थन में दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत ने की जनसभाएं।

भिकियासैंण। जिला पंचायत प्रत्याशियों के समर्थन में दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। सती गोगाँव जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हिमानी रावत के समर्थन में कफडा, दरमाण, कटूपाडा, मटेला क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

इस दौरान क्षेत्र में जनसभाएं की गई, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही। जनसभा को संबोधित करते हुए दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत ने कहा, जनता अपना मन बना चुकी है कि भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत कर क्षेत्र के विकास को तेजी से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग, लोगों को झूठ बोलकर बरगला रहे हैं, और भड़काने का काम कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता सब जानती है।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया कि किसी के भी बहकावे और लालच में ना आकर 28 तारीख को होने वाले मतदान के दिन प्रत्येक व्यक्ति क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना वोट करें।

कैलाश पंत ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास को लेकर आज योजनाएं लागू की जा रही है जिनका जनता को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर घनश्याम भट्ट, दीप पांडे, प्रकाश पंत, प्रत्याशी हिमानी रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *