विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पाली-थौली सीट से प्रत्याशी सतीश नैनवाल के लिए दर्जनों समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मांगे वोट।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पाली-थौली सीट से प्रत्याशी सतीश नैनवाल द्वारा अपने भाई विधायक रानीखेत डॉक्टर प्रमोद नैनवाल के साथ थौली-पाली में नुक्कड़ सभा कर अपने लिए वोट मांगे गए। साथ ही उन्होंने पाली, नौघरिया, सोली आदि गाँवों में भ्रमण किया।

विधायक प्रमोद नैनवाल ने देश में मोदी सरकार व प्रदेश में धामी सरकार के हाथों को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा गाँव की सरकार बनाने का वक्त आ गया है, अब विकासखंड भिकियासैंण का विकास करना है, तो भाई सतीश नैनवाल के अंगूठी के निशान पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाना है, सबके साथ सबका विकास मेरी प्राथमिकता होगी।

बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बचे सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुन्दर सिंह नेगी, त्रिलोक चन्द्र, रमेश चन्द्र आदि ने सतीश नैनवाल के पक्ष में 28 जुलाई को भारी मतों से वोट देने की अपील की है।

इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य सुंदर सिंह नेगी, पूर्व बीडीसी बचे सिंह रावत, गणेश राम, कुमेर चंद्र, रमेश चंद्र, त्रिलोक चन्द्र, भूपेंद्र, महेश नाथ, रघुनाथ, चंदन नाथ, विशन राम, रघुवर सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुंदरलाल, रिंकू, हरीश चन्द्र, माया देवी, हेमा देवी, तुलसी देवी, आनंदी देवी, जानकी देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, प्रियंका, भवानी देवी, दीपा देवी, मुन्नी देवी, प्रभा टम्टा, रश्मी, जीवंती देवी, रेनू पपनै, कैलाश चंद्र, प्रेम बल्लभ, प्रकाश पांडे, ख्याली दत्त, पीतांबर दत्त आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *