श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत की माता का जाना हालचाल।

हल्द्वानी (नैनीताल)। श्रम संविदा उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने हल्द्वानी स्थित निजी अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत की माता कांति देवी का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत निवासी भतरौंजखान की माता कांति देवी विगत सप्ताह अचानक घर में गिर गई थीं, जिससे उनके घुटने में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित निजी अस्पताल में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. रावल को दिखाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत डॉक्टरों ने उनके घुटने के ऑपरेशन की सलाह दी।

जैसे ही इस घटना की जानकारी श्रम संविदा उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत को मिली, वे तत्काल देहरादून से हल्द्वानी स्थित अस्पताल पहुंचे और कांति देवी का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवारजनों का भी हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रधान सीम संदीप खुल्बै, सेवानिवृत्त अध्यापक नवीन पंत सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *