एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में “ऑपरेशन लगाम” के तहत काठगोदाम पुलिस का डबल एक्शन।

नाबालिग चालकों पर शिकंजा, 02 वाहन स्वामियों के विरुद्ध FIR दर्ज व वाहन सीज।

नशे में वाहन दौड़ाने वाले 02 चालक गिरफ्तार, कुल 04 वाहन सीज और DL निरस्तीकरण।

काठगोदाम (नैनीताल)। जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के अंतर्गत काठगोदाम पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में दिनांक 23 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04AQ0587 एवं वाहन संख्या UK04F7287 मोटरसाइकिलों को रोका गया। जाँच के दौरान दोनों चालकों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई तथा वे ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

जाँच में संबंधित वाहन क्रमशः अर्जुन जाटव पुत्र अमर बाबू निवासी हरीपुर नायक, हल्द्वानी तथा पान सिंह अधिकारी पुत्र धन सिंह निवासी किशनपुर, गौलापार, नैनीताल के नाम पंजीकृत पाए गए। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान कर सीज किया गया तथा संबंधित दोनों वाहन स्वामियों के विरुद्ध धारा 199(A) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई। दोनों नाबालिग चालकों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 चालक गिरफ्तार, DL निरस्तीकरण की कार्रवाई:
इसी अभियान के अंतर्गत दिनांक 24 मई 2026 को चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में उ.नि. कुमकुम धानिक एवं उ.नि. दिलीप कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 02 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

1- बृजेश अस्गोला पुत्र आनंद सिंह अस्गोला, निवासी जवाहर नगर, किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर, वाहन संख्या UK06BA2059 मोटरसाइकिल
2- जीवन सिंह पुत्र नरसिंह, निवासी चौखुटिया धारी, जनपद नैनीताल, वाहन संख्या UK04CB1347 कैंटर

दोनों वाहन चालकों के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर उनके वाहनों को धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया तथा दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को प्रेषित की गई है।

पुलिस टीम में:
● उ.नि. दिलीप कुमार
● उ.नि. कुमकुम धानिक
● कांस्टेबल योगेश कुमार
● कांस्टेबल भुवन चन्द्र शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि नाबालिगों को वाहन सौंपना हो या शराब पीकर वाहन चलाना, दोनों ही गंभीर अपराध हैं। सड़क पर किसी की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी तथा नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *