ग्राम सभा सुरखाल पहुंचकर खजान चन्द्र गुड्डू ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस।

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड गंगोलीहाट अंतर्गत दशाईथल की ग्राम सभा सुरखाल में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी खजान चन्द्र गुड्डू ने आनंद राम की धर्मपत्नी के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दुःखद घड़ी में उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की।

खजान चन्द्र गुड्डू ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *