चिंतौली के पास भीषण सड़क हादसे पर मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश।

अल्मोड़ा। तहसील स्याल्दे अंतर्गत दिनांक 29 मार्च 2026 को नागचूलाखाल मोटर मार्ग पर ग्राम चिंतौली के समीप हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना के प्रकरण में जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश जारी किए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK01C0215 (ट्रैक्टर-ट्रॉली) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक सहित कुल 05 व्यक्ति सवार थे। इस दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 03 अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए।

जिलाधिकारी द्वारा उक्त दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष एवं विस्तृत जाँच हेतु उप जिलाधिकारी भिकियासैंण को जाँच अधिकारी नामित किया गया है। जाँच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जाँच करते हुए एक पक्ष के भीतर अपनी सुस्पष्ट जाँच आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *