‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हल्द्वानी में चला वृहद चेकिंग अभियान।
रात्रि 11 बजे से 2 बजे तक हुई कार्रवाई, 2 मुकदमे दर्ज, 20 वाहन सीज और नशे में वाहन चलाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। आगामी छात्र संघ चुनाव के दृष्टिगत चुनाव प्रचार के दौरान हुड़दंग, अराजकता, यातायात व्यवस्था में व्यवधान और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी क्षेत्र में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वृहद चेकिंग अभियान चलाया गया।
जानकारी के अनुसार आगामी छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति दीवारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े पोस्टर एवं होल्डिंग लगाए जाने, वाहनों पर सवार होकर जिग-जैग तरीके से वाहन चलाते हुए हुड़दंग करने, राह चलते आमजन के साथ गाली-गलौज, फड़-फेरी एवं रेहड़ी वालों के साथ मारपीट करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को घेरकर आमजन एवं इमरजेंसी वाहनों का आवागमन बाधित करने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके साथ ही लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के उल्लंघन की भी सूचना मिली।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में रात्रि 11 बजे से 2 बजे तक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
2 मुकदमे दर्ज:
अभियान के दौरान 12 सितंबर 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में दो अभियोग पंजीकृत किए गए।
1- मु. एफआईआर नं. 313/26, धारा 115(2)/125/126(2)/19(2)/352 बीएनएस, बनाम मुकेश पाण्डे व 18 अन्य
2- मु. एफआईआर नं. 314/26, धारा 2/3 उत्तराखण्ड सार्वजनिक सम्पत्ति विरुपण निवारण अधिनियम, 2003, बनाम अमन चन्द्र व 7 अन्य
नशे में वाहन चलाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार:
चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में —
1- लवराज पुत्र रमेश राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी नियर स्टेडियम, जरमानी कॉलोनी, अम्बेडकर पार्क, दमुवाढूंगा, काठगोदाम, नैनीताल
2- दीपक पाण्डे पुत्र पूरन पाण्डे, उम्र 30 वर्ष, निवासी तुलारामपुर, बेरीपड़ाव, लालकुआं, नैनीताल
3- हिमांशु कुमार पुत्र गोपाल राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी तीनपानी, हल्द्वानी, नैनीताल
4- आशीष पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे, उम्र 36 वर्ष, निवासी ऊंचापुल, मुखानी
20 वाहन सीज, 5 व्यक्ति गिरफ्तार:
पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 20 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में अनावश्यक रुप से घूमकर हुड़दंग एवं अराजकता करने वाले 5 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों में —
1- हरीश कुमार मुन्स्यारी पुत्र चेत राम, उम्र 42 वर्ष, निवासी गोरपट्टा, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़
2- सचिन सिंह पुत्र युगेन्द्र सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी पलड़िया गाँव, लामाचौड़, थाना मुखानी, नैनीताल
3- पंकज डोबाल पुत्र धन सिंह डोबाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी जंगपांगी, देवलचौड़, मुखानी
4- प्रियांशु कुमार पुत्र दयाल राम, उम्र 22 वर्ष, निवासी हरीनगर, नथुवाखान, रामगढ़, नैनीताल
5- चन्द्र प्रकाश पुत्र केवल चन्द्र, उम्र 22 वर्ष, निवासी उपरोक्त
चुनाव के दौरान अराजकता पर होगी सख्त कार्रवाई:
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र संघ चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा, सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, यातायात व्यवस्था में व्यवधान अथवा आमजन के साथ अभद्रता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कानून एवं व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




