कानपुर के शिक्षक मो. आमिल को “गुरु रत्न टीचर्स अवार्ड 2026” से किया गया सम्मानित।

कानपुर। डॉ. जे. रामचंद्रन मैरीटाइम द्वारा सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हापुड़ एवं एएमईटी यूनिवर्सिटी, चेन्नई के सहयोग से आयोजित “गुरु रत्न टीचर्स अवार्ड 2026 – नॉर्थ एडिशन” समारोह में कानपुर के शिक्षक मो. आमिल को विशेष रुप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

यह समारोह हापुड़ में आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं बिहार सहित विभिन्न राज्यों से शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चयनित शिक्षकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

मो. आमिल वर्तमान में सिद्दीक फैज़-ए-आम इंटर कॉलेज, कानपुर में शिक्षक एवं कोऑर्डिनेटर के रुप में कार्यरत हैं। उन्हें शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए “सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर”, मेडल एवं सम्मान-चिह्न प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया तथा मो. आमिल को शुभकामनाएं दी।

समारोह में राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों के योगदान की सराहना की गई।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *