गर्मी के सीजन में विधायक महेश जीना नुक्कड़ सभाओं में काफल बांटकर ले रहे लोगों की कुशलक्षेम।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पहाड़ों में गर्मियों के मौसम के साथ ही काफल की बहार छा गई है। पहाड़ी फलों का राजा कहे जाने वाला काफल इन दिनों उच्च ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए रोजगार का साधन भी बना हुआ है। बाजारों में काफल 20 से 30 रुपये प्रति गिलास तक बिक रहा है और इसके रसीले व मीठे स्वाद के कारण जगह-जगह इसे बेचने की होड़ लगी हुई है।

इसी बीच सल्ट विधायक महेश जीना भी आम जनता के बीच काफल पार्टी देकर चर्चा में बने हुए हैं। विधायक लगातार अपने क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान लोगों को काफल खिलाकर उनकी कुशलक्षेम पूछ रहे हैं।

काफल पार्टी कार्यक्रम में बुजुर्ग, बच्चे और युवा सभी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। विधायक लोगों को मुठ्ठी भर-भर कर काफल का स्वाद चखा रहे हैं। इस दौरान विधायक महेश जीना स्थानीय अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं — “ले दिदी, काफल खा, त्यर यां निहन।”

राह चलते लोगों को भी काफल का स्वाद चखाया जा रहा है। विधायक युवाओं और बुजुर्गों के साथ बैठकर रसीले काफलों के स्वाद के बीच सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते भी दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *