विधायक जीना ने ₹1427.35 लाख की लागत से स्वीकृत मोटर पुल का किया शिलान्यास, सीएम का जताया आभार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के अंतर्गत विनोद नदी पर ₹1427.35 लाख लागत के मोटर पुल का शिलान्यास सल्ट विधायक महेश जीना द्वारा भूमि पूजन कर विधि-विधान से किया गया। इस पुल की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय जनता कर रही थी।

मुख्यमंत्री की घोषणा 531/2017 के तहत मिली स्वीकृति के अनुसार कैहड़गाँव जगोई शिव मंदिर से कृषि विज्ञान केंद्र तक 02 किमी. लंबे मोटर मार्ग के साथ 84 मीटर स्पान पुल जो तहसील मुख्यालय के स्याल्दे बाजार व कैहड़गाँव मोटर मार्ग के मध्य विनोद नदी पर ₹1427.35 लाख की लागत की वित्तीय स्वीकृति सरकार ने दी है।

बताया गया है, कि पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी की देख-रेख में वुडहिल कंपनी द्वारा किया जाएगा।

विधायक महेश जीना ने शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर संबोधित कर कहा कि सड़क से वंचित गाँवों को जोड़ने का कार्य सरकार प्राथमिकता से लगातार कर रही है। उन्होंने क्षेत्र में अब तक स्वीकृति नई सड़कों, सड़कों का सुधारीकरण, डामरीकरण आदि की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि विनोद नदी पर पुल बनने से क्षेत्र के दर्जनों गाँवों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया।

इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर विधायक जीना का जिन्दाबाद के नारेबाजी के साथ गाजे-बाजे व पुष्प-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख मथुरा दत्त, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान ज्योति महरा, अधिशासी अभियंता महेंद्र कंबोज, बीजेपी मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, चंद्रा दत्त पपनोई, अंजू जीना, बाला दत्त, हृदयेश मेहरा, गौरी शंकर आर्या, संतोष मनराल, गोपाल दत्त, चंदन मनराल, हरीश बिष्ट, कैलाश लखेड़ा, हरीश बंगारी आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *