उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर भिकियासैंण में बहुउद्देशीय विधिक शिविर आयोजित, 251 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण व दवा वितरण।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा जनपद अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशन में आज शुक्रवार अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, भिकियासैंण में बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अल्मोड़ा डॉ. मोहम्मद शाहिद के निर्देशों के अनुपालन में बहुउद्देशीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

जिला प्राधिकरण द्वारा स्टॉल निरीक्षण के दौरान डीएयूओ द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में कुल 251 मरीजों का उपचार किया गया। 132 लाभार्थियों की शुगर जाँच तथा 160 लाभार्थियों का रक्तचाप परीक्षण किया गया। साथ ही आयुर्वेदिक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

शिविर में डॉ. ललित कुमार सिंह, डॉ. रामेश्वरी आर्या एवं डॉ. अमन दीप कौर ने कुल 251 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरण किया। कार्यक्रम में फार्मेसी प्रियंका, फार्मेसी विपिन पावर, भूपेंद्र सिंह, अनुसेवक मनोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *