एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई — कुशल नेतृत्व, अनुशासन और टीमवर्क का रहा कार्यकाल।

हल्द्वानी (नैनीताल)। नैनीताल पुलिस द्वारा मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा को उनके नए पदभार पर जाने से पूर्व हल्द्वानी में भावभीनी विदाई दी गई। बीती रात गृह विभाग उत्तराखंड द्वारा उन्हें पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया।
विदाई समारोह के दौरान नैनीताल पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें मोमेंटो भेंट कर उनके सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व और प्रेरणादायक कार्यशैली के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना की।

कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां :
अपने कार्यकाल के दौरान मीणा ने नैनीताल पुलिस को अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां दिलाईं—

🔶️ नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई:
जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अनेक जनजागृति कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित किए गए। इस दौरान 1130 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए तथा लगभग 23 करोड़ रुपए के अवैध नशे (1.22 करोड़ की शराब, 10 करोड़ की स्मैक, 11.2 करोड़ की चरस, 1.46 करोड़ की गांजा और 10 लाख के इंजेक्शन) को जब्त किया गया।

🔶️ महिला व बाल अपराध पर सख्त कार्रवाई:
गोलपार ब्लाइंड स्कूल में दृष्टिबाधित बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने वाले नैब संचालक को गिरफ्तार किया गया।

🔶️ अवैध गतिविधियों पर लगाम:
ज्योलीकोट के होटल में चल रहे अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया गया।

🔶️ बनभूलपुरा हिंसा नियंत्रण:
बनभूलपुरा हिंसा के दौरान प्रभावी नेतृत्व कर जनहानि व व्यापक नुकसान को रोका गया। हिंसा के मास्टरमाइंड सहित 100 दंगाइयों को जेल भेजा गया।

🔶️ निर्वाचन और आयोजन सुरक्षा:
लोकसभा चुनाव 2024 और नगर निकाय चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के भ्रमण सहित सभी वीवीआईपी कार्यक्रमों में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

🔶️ आर्थिक अपराधों का खुलासा:
नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश कर 8 आरोपियों को 693 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
फर्जी सोना गिरवी रखकर बैंक धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को भी बेनकाब किया गया।

🔶️ साइबर व हाई-प्रोफाइल अपराधों पर कार्रवाई:
प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरभ जोशी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार किया गया।

🔶️ जनसंपर्क और संवाद:
जनसंवाद, ई-चौपाल, फेसबुक लाइव सेमिनार जैसे माध्यमों से जनता से जुड़कर समस्याओं का समाधान किया गया।

🔶️ कर्मचारियों का मनोबल और स्वास्थ्य:
पुलिस कर्मियों के लिए मेंटल हेल्थ सेमिनार, मेडिटेशन सत्र और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए।

🔶️ अपराध और यातायात नियंत्रण:
हत्या, लूट जैसी बड़ी घटनाओं का त्वरित खुलासा किया गया।
पर्यटन स्थलों और धार्मिक आयोजनों के दौरान ड्रोन मॉनिटरिंग और शटल सेवा के माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा गया।
कैंचीधाम मेले और उपराष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान उत्कृष्ट सुरक्षा और यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

🔶️ तकनीकी सशक्तिकरण:
हल्द्वानी में सीसीटीवी युक्त कमांड एंड कंट्रोल रुम स्थापित कर जनपद की निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया।

एसएसपी मीणा के प्रेरक विचार:
अपने संबोधन में मीणा ने कहा— “एक पुलिस अधिकारी का कैरेक्टर उसकी रैंक से नहीं, बल्कि उसकी सोच और उसके जज्बे से बनता है। जिस पद पर हैं, उस पर पूर्ण मनोयोग और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें। नशे के खिलाफ अभियान जारी रखें और ‘ड्रग-फ्री देवभूमि’ बनाने में योगदान दें।”

उन्होंने जनपद की सम्मानित जनता, मीडिया और पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बेहतर टीमवर्क के कारण ही इतने उपलब्धियां हासिल हो सकीं।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को भी दी विदाई:
विदाई समारोह में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र को भी नैनीताल पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार राजकुमार बिष्ट सहित अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *