छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, MBPG कॉलेज में फ्लैग मार्च।

राजपत्रित अधिकारियों ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा।

हल्द्वानी (नैनीताल)। दिनांक 29 सितंबर 2026 को MBPG कॉलेज हल्द्वानी में होने वाले छात्रसंघ निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर ली गई है।

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को SP क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, SP सिटी/हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं SP संचार रेवाधर मठपाल द्वारा संयुक्त रुप से ब्रीफ किया गया। अधिकारियों ने पुलिस बल को निर्वाचन की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं MBPG कॉलेज पहुंचे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए मौके पर तैनात राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SSP की दो टूक — अराजकता या बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं:
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में विभिन्न स्थानों में छात्रसंघ निर्वाचन की आड़ में किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति अथवा बाहरी/अराजक तत्व द्वारा कॉलेज परिसर या आसपास छात्रों को डराने-धमकाने, दबाव बनाने, विवाद उत्पन्न करने अथवा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि छात्रसंघ निर्वाचन लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसकी आड़ में हिंसा, हुड़दंग, धमकी, दबाव, अराजकता अथवा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पुलिस बल को दिए गए प्रमुख निर्देश:
■ लिंगदोह कमेटी के सभी निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
■ प्रवेश द्वार, बैरियर, मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग-फ्रिस्किंग की जाए।
■ ड्रोन टीमों द्वारा लगातार निगरानी रखी जाए।
■ मोबाइल पुलिस टीमें लगातार गश्त एवं निगरानी करती रहें।
■ जीरो जोन में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा जाए।
■ अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा क्राउड कंट्रोल पर विशेष फोकस रखा जाए।
■ यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए डाइवर्जन प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को मोबिलाइज करें।
■ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर अलर्ट मोड में ड्यूटी करें।
■ मतगणना केंद्र पर विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न होने दिया जाए।
■ कॉलेज परिसर एवं आस-पास अराजक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
■ सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखते हुए अफवाह एवं भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर नजर रखी जाए।
■ किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती:
छात्रसंघ निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें —
GOs-06, Inspectors-09, SO/SSI-10, IC/OP/SI-37, LSI-16, Addl. SI-30, HC-33, LHC-03, Constable-77, Lady Constable-34, Anti-Riot-01, Tear Gas-01, Fire Unit-02 तथा IRB/PAC की 01 कंपनी (डेढ़ सेक्शन) शामिल है।

निर्वाचन से पूर्व पुलिस ने किया फ्लैग मार्च:
ब्रीफिंग के उपरांत MBPG कॉलेज एवं आस-पास के संवेदनशील क्षेत्रों में नैनीताल पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन एवं छात्र-छात्राओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के साथ-साथ असामाजिक एवं अराजक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी प्रयास से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

इस दौरान SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अलर्ट मोड पर रहकर निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

ब्रीफिंग एवं फ्लैग मार्च के दौरान SP क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, SP सिटी/हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, SP संचार रेवाधर मठपाल, रविकांत सेमवाल CO हल्द्वानी, विमल प्रसाद CO लालकुआं, गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल समेत अन्य अधिकारी एवं निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *