बिग ब्रेकिंग न्यूज— क्वारब मोटर मार्ग सहित नौ सड़के बंद।
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में कल रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्थ-व्यस्त हो गया है। वहीं कई जगह मार्ग बंद हो चुके हैं। इसी सापेक्ष में अल्मोड़ा क्वारब मोटर मार्ग सहित नौ सड़के बंद हो गई है जिसमें भारी बोल्डर और मालवा रोड पर आ चुका है जिस कारण अल्मोड़ा क्वारब मोटर मार्ग को पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया है।
हल्द्वानी जाने वाले सभी यात्री रानीखेत और लमगड़ा मोटर मार्ग से ही हल्द्वानी जाए। अल्मोड़ा जाने वाले सभी यात्री वैकल्पिक मार्ग काकड़ी घाट अल्मोड़ा मार्ग से भी आवाजाही कर सकते हैं। आपदा प्रबंधन ने कहा है कि हल्द्वानी जाने वाले यात्री अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
देखें सूची —

वहीं भिकियासैंण के पास बगरीगाड़ में होल्डर गिरने से यातायात ठप हो गया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल


















