नव निर्वाचित प्रधान व वार्ड सदस्यों ने विकासखंड भिकियासैंण व स्याल्दे में ली पद व गोपनीयता की शपथ, बीडीओ ने दी शुभकामनाएं।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी नव निर्वाचित प्रधान व वार्ड सदस्यों को ब्लॉक सभागार में निर्वाचित कार्यक्रम के अनुसार पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

ब्लॉक सभागार में बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी गोपाल सिंह नेगी ने 27 प्रधानों तथा 151 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। ब्लॉक में 99 प्रधानों के सापेक्ष 27 प्रधान तथा 695 वार्ड सदस्यों के सापेक्ष 151 सदस्य ही शपथ ग्रहण कर सके। वहीं अधिकाशं प्रधान व वार्ड सदस्य शपथ में भागीदारी नहीं कर सके, जो प्रधानों की जागरुकता को दर्शाता है।

इसी क्रम में गुरुवार को 27 प्रधान ही अपने ग्राम पंचायतों में बैठक कर पाएंगे। शपथ समारोह में एडीओ पंचायत गणेश सिंह रावत ने पंचायत से सम्बन्धित जानकारी भी दी।

वहीं उधर विकासखंड स्याल्दे से एडीओ पंचायत नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि 95 प्रधानों के सापेक्ष 12 व 671 वार्ड सदस्यों के सापेक्ष लगभग 67 वार्ड सदस्य ही पद व गोपनीयता की शपथ ले सके।

भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण में ग्राम कोटियाग, पाली, रिखाड़ी, मुनियाचौरा, खरक, द्यौना, सिंगोली, रिखाड़, उगलिया, बम्योली, नौला, थिरोली, नौगांव, सनणा, महरनैल, स्यौतरा, नैकणा, चौनिया, पडयूला, मयोली, मासौं, चौरा, सूरे, डहल, जालली, नैल, जैनल के प्रधानों ने शपथ ली।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *