न्याय पंचायत भरसोली के ग्राम पंचायत लालनगरी में हुआ एक दिवसीय मधुमक्खी प्रशिक्षण।

भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे के ग्राम पंचायत लालनगरी में दीनदयाल अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर मधुमक्खी प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक मिशन प्रबन्धन इकाई स्याल्दे द्वारा ग्राम पंचायत भरसोली के आशा, निरंकार देवता, हर हर महादेव, देवी माँ, जय माँ, जय नन्दा, सिद्धेश्वर महादेव उत्पादक समूहों के 30 महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त हेतु भगत सिंह खत्री द्वारा एक दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशासक मीनाक्षी देवी, महेन्द्र सिंह बंगारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधन समिति के सहायक लेखाकारी महेन्द्र सिंह मंच्वाड़ी मौजूद थे।



