रा.आ.प्रा.वि. बासोट में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रा.आ.प्रा.वि. बासोट में “विश्व पृथ्वी दिवस” के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें करन, आदि कुमार, आरुष कड़ाकोटी एवं दक्ष गोस्वामी ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक कृपाल सिंह शीला ने बच्चों से अपने आस-पास के पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए इस वर्ष बरसात के महीनों में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने जंगलों को आग लगने से बचाना है। पेड़-पौधे सभी प्राणियों के जीवन का आधार हैं और इनके बिना जीवन संभव नहीं है। ये हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, इसलिए इनके महत्व को समझना आवश्यक है।

बच्चों ने अपनी बनाई चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अपने सुंदर विचार प्रस्तुत किए।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *