शराब के नशे में दौड़ा रहे कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार को किया सीज।

भिकियासैंण। शराब के नशे में वाहन चालक कार चला रहा था, इसी बीच भतरौंजखान पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उप.नि. यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवरलोड, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस के चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी द्वारा भिकियासैंण क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी, इस दौरान वाहन संख्या UK18G2023 ऑल्टो कार चालक नवीन चन्द निवासी सल्ट शराब के नशे में लहराते हुए खतरनाक तरीके से कार चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *