थाना देघाट ने गंगानगर बाजार में लगाई जागरुकता चौपाल, लोगों को नशे के दुष्परिणामों से किया आगाह।
भिकियासैंण। थाना देघाट ने गंगानगर मे चौपाल लगाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरुक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा विगत शुक्रवार को गंगानगर बाजार में व्यापारियों व अन्य उपस्थित लोगों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे जागरुक कर पम्पलेट आदि वितरित/चस्पा किए गए और जीवन में कभी नशा न करने और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने व नशा मुक्त अभियान में अपना अमूल्य योगदान देन की शपथ दिलाई गई।
इसके अलावा वर्तमान में प्रचलित सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया और उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध, नए कानूनों BNS, BNSS, BSA, डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930, किराएदार सत्यापन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।



