स्याल्दे तिराहे पर जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन।

विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने किया पुतला दहन, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की उठाई मांग।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में स्याल्दे क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया तथा प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पेपर लीक प्रकरण, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तथा अन्य जनहित के मुद्दों को उठाते हुए अपनी आवाज़ बुलंद की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

इस अवसर पर सोशल एक्टिविस्ट सुनील टम्टा, अधिवक्ता राकेश विष्ट, अधिवक्ता ललित, प्रधान रवि नेगी, पूर्व प्रधान मनोज नेगी, बिशन राम, प्रताप राम, राजू चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम कत्यूरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हितेश बिष्ट, अमित रावत, संजू बिष्ट, भूपेंद्र कुमार, दिनेश कोहली, ऋषि सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से जनभावनाओं का सम्मान करने, युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *