राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक भिकियासैंण के आह्वान पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जैनल में एक दिवसीय हुआ धरना प्रदर्शन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ने आज अपनी मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी 23 राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों के शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना दिया। राजकीय शिक्षक संघ के सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर आज सोमवार को प्रातः 10 बजे खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जैनल में एकत्र हुए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कैलाश पाण्डेय, मन्त्री मनोज कुमार, जिला संयुक्त मन्त्री प्रकाश भट्ट, ब्लॉक संरक्षक बालादत्त शर्मा, मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. हेमा रावत, संजय डौर्बी, गीता डॉर्बी, अखिलेश बिष्ट, ललित मोहन जोशी, भुवन भट्ट, दिनेश रावत, अरुण कुमार, प्रकाश चन्द्र, राजेन्द्र मनराल, रविन्द्र मेहरा, दिनेश देवतल्ला, भुवन पोखरियाल, दिलबर रावत, आदेश चौहान, कुबेर मावड़ी, विनय जोशी, ललित कैड़ा, योगेश तिवारी, मौ. सलीम, तसलीम, मौ. जफर, रंजना नेगी, इंदु मेहरा, संगीता बिष्ट, ज्योति, मीनाक्षी कड़ाकोटी, बबीता जोशी, दीप्ती जोशी, हिमानी बिष्ट, लता चौधरी, संगीता रानी आदि लगभग 120 लोग धरने में बैठे।

धरने में बैठे शिक्षकों को मनोज कुमार, बालादत्त शर्मा, अखिलेश बिष्ट, विनय जोशी, संजय डॉर्बी, मौ. सलीम, बबीता जोशी, हेमा रावत, ललित मोहन जोशी आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती को निरस्त करते हुए सभी पदों पर एलटी व प्रवक्ता संवर्ग से शत-प्रतिशत पदोन्नतियाँ कराने की मांग की है। साथ ही विभाग में लम्बे समय से पदोन्नतियाँ न होने, वरिष्ठ- कनिष्ठ वेतन विसनगतियों के निस्तारण, समयबद्ध पदोन्नतियाँ कराने, वार्षिक स्थानांतरण नियमित रुप से कराने की मांग पर आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात की है।
इसी क्रम में ब्लॉक इकाई ने निदेशक विद्यालयी शिक्षा और माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। माननीय मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के साथ ही पूर्व में प्रान्त के बीस से अधिक माननीय विधायकों के द्वारा प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ के समर्थन में दिए गए पत्र भी संलग्न कर भेजे गए हैं।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














