एसएसपी नैनीताल की जनअपील : भारी बारिश में रहें सुरक्षित।

नैनीताल। जनपद नैनीताल में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन (मलवा गिरना) तथा नदी-नालों में जल स्तर बढ़ने से तेज बहाव जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

आमजन से अपील :
● अनावश्यक रुप से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर यात्रा करने से बचें। यदि यात्रा अत्यंत आवश्यक हो तो मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही प्रस्थान करें।
● नदी-नालों अथवा तेज बहाव वाले स्थानों को पार करने का प्रयास न करें।
● भूस्खलन एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

प्रशासन की व्यवस्था :
पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें पूरी तरह सतर्क हैं तथा संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं। आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

आपातकालीन नंबर : 112
नैनीताल पुलिस कंट्रोल रुम : 9411112979

एसएसपी नैनीताल ने कहा है कि आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। कृपया अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *