11 अक्टूबर से आर्य इंटर कॉलेज देघाट में रामलीला का शुभारंभ।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के आर्य इंटर कॉलेज देघाट परिसर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 से रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

श्री आदर्श रामलीला समिति देघाट द्वारा रामलीला के पात्रों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा साज-सज्जा व मंच व्यवस्था का कार्य चल रहा है।

समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी ने क्षेत्रवासियों से रामलीला में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचन्द्र के जीवन चरित्र व संघर्ष पर आधारित मंचन किया जा सके और अपने बच्चों को उनके संस्कारों के प्रति जागरुक किया जा सके।

सहयोगकर्ताओं में समिति के संरक्षक गोविन्द सिंह बंगारी, व्यवस्थापक वीरेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष भवान गिरी, सचिव पूरन सिंह रजवार, निर्देशक प्रकाश चन्द्र, सह-सचिव सन्तोष कुमार, प्रचार मंत्री जगदीश सिंह, सह-व्यवस्थापक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष नरायण सिंह बंगारी, सह-निर्देशक नरेन्द्र सिंह आदि जुटे हैं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *