बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा।

रामनगर पुलिस ने मकान मालिक का ₹10 हजार का किया चालान।

रामनगर (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद को अपराध-मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को सघन सत्यापन अभियान चलाकर किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में रामनगर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने आशा जोशी पत्नी कैलाशचंद जोशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी कानिया चौक, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल द्वारा बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर संबंधित मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹10,000/- का चालान किया।

नैनीताल पुलिस की आमजन से अपील:
कृपया बिना सत्यापन किरायेदार न रखें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *