रामनगर पुलिस की तत्परता से पंजाब की पर्यटक को मिला खोया मोबाइल।

मोबाइल वापस मिलने पर पर्यटक अंजली ने नैनीताल पुलिस का जताया आभार।

रामनगर (नैनीताल)। पंजाब के कपूरथला निवासी अंजली अपनी सहेलियों के साथ नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में घूमने आई थी। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया। मोबाइल खोने के संबंध में युवती द्वारा 112 पर सूचना देने के साथ ही थाना पुलिस को भी शिकायत की गई।

सूचना प्राप्त होने पर नैनीताल पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरु की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश की गई और उसे बरामद कर लिया गया।

मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा उसे सकुशल पर्यटक अंजली के सुपुर्द कर दिया गया। अपना मोबाइल फोन वापस मिलने पर युवती ने नैनीताल उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *