सल्ट पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान, नागरिकों को किया जागरुक।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों एवं विभिन्न सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरुक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के अंतर्गत सीओ यातायात, समस्त थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षकों एवं इंटरसेप्टर प्रभारियों को जनमानस, विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरुकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवन्त सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों के साथ सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव तथा नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरुक किया गया। साथ ही नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर गुड सेमेरिटन योजना के उद्देश्य, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले व्यक्तियों को प्राप्त कानूनी संरक्षण एवं उनके अधिकारों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही दुर्घटना के समय घायलों की सहायता हेतु लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को आस-पास नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की गोपनीय सूचना साझा करने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी दी गई। साथ ही डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं आपदा हेल्पलाइन 1070 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में भी जागरुक किया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *