एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान।

ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती – 15 चालक गिरफ्तार, 15 वाहन सीज, नैनीताल पुलिस का अपराध पर सीधा प्रहार।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशानुसार दिनाँक 14 सितंबर 2025 को जनपद में अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश यादव सहित पुलिस टीम ने शहर हल्द्वानी में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चैकिंग अभियान चलाया।

अभियान में की गई मुख्य कार्यवाहियाँ:
✔ वाहन चालकों की जांच अल्कोमीटर से की गई।
✔ 15 वाहन सीज किए गए और 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे (धारा 185/202 मोटर वाहन अधिनियम के तहत)।
✔ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 02 चालान।
✔ अन्य यातायात उल्लंघनों पर 09 चालान।
✔ पुलिस अधिनियम के तहत 02 चालान।

उद्देश्य:
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को सशक्त बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

पुलिस का संदेश:
✔ यातायात नियमों का पालन करें।
✔ नशे की अवस्था में वाहन न चलाएँ।
✔ अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल