राज्य स्थापना दिवस पर भिकियासैंण व सल्ट में राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तहसील भिकियासैंण एवं सल्ट में राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
तहसील भिकियासैंण में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने राज्य आंदोलनकारी मदन सिंह कठायत, देव गिरी गोस्वामी एवं प्रयाग दत्त शर्मा को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान तहसील के कर्मचारी, राजस्व उप निरीक्षक कमल आर्य एवं डॉ. नवीन चन्द्र आदि उपस्थित रहे।
वहीं, तहसील सल्ट में भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मनवर सिंह निवासी कूपी, नारायण सिंह निवासी पैसिया, हरक सिंह निवासी सल्ट एवं शेर सिंह निवासी मल्ली कोटली शामिल रहे।
इस मौके पर तहसीलदार सल्ट आबिद अली, रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व उप निरीक्षक डगुला, वरिष्ठ सहायक विवेक कुमार एवं कनिष्ठ सहायक नुरुल हक़ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल











