अल्मोड़ा में राजस्व लोक अदालतों का सफल आयोजन, 303 वादों का त्वरित निस्तारण।

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के समस्त राजस्व न्यायालयों में राज्य स्तर पर आयोजित “राजस्व लोक अदालत” का सफल आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशन में आयोजित इन लोक अदालतों में विभिन्न राजस्व वादों का प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में कुल 19 राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया, जिनमें सुनवाई हेतु प्रस्तुत वादों में से कुल 303 वादों का निस्तारण किया गया। इन लोक अदालतों में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत सभी उपजिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों ने अपने-अपने न्यायालयों में सुनवाई कर मामलों का निस्तारण किया।

निस्तारित वादों में विभिन्न अधिनियमों एवं धाराओं के अंतर्गत प्रकरण सम्मिलित रहे, जिनमें मुख्य रुप से 72-आकृति, गुंडा एक्ट, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, एलआर एक्ट एवं अन्य राजस्व संबंधी प्रकरण शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण संभव हो रहा है, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन द्वारा राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता एवं दक्षता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *