आदर्श गाँव हरनोली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के आदर्श गाँव हरनोली में इंदर सिंह कड़ाकोटी के आवास में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उक्त सुन्दरकांड का पाठ क्षेत्र के समाजसेवी गिरीश कड़ाकोटी के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के अंतर्राष्ट्रीय सुप्रसिद्ध लोक गायक शिवदत्त पंत ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को खूब मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में समाजसेवी गिरीश कड़ाकोटी, दर्शन कड़ाकोटी, हरीश कड़ाकोटी, ग्राम प्रधान कविता भंडारी, दीवान भंडारी, मनोज रावत, धन सिंह कड़ाकोटी, बलराज कड़ाकोटी, चंदन पटवाल, दीपा कड़ाकोटी, हरगोविंद कड़ाकोटी, कृपाल सिंह कड़ाकोटी सहित सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।



