द्वाराहाट में चैतन्य देवियों की झांकी के तृतीय दिवस पर नवरात्रि का बताया रहस्य।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्रह्माकुमारीज के द्वाराहाट सेवाकेंद्र में चैतन्य देवियों की झांकी के चार दिवसीय कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर देवियों की चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवाकेंद्र संचालिका बीके कंचन ने नवरात्रि का रहस्य बताया। द्वाराहाट की नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या ने चैतन्य देवियों की झांकी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ब्रह्माकुमारी बीके कंचन ने माँ लक्ष्मी, माँ काली और माँ दुर्गा (शिवशक्ति) की महिमा बताई। उन्होंने शिवशक्ति स्वरुप ब्रह्माकुमारीज की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को नवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य और देवियों की महिमा से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या, ममता भट्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन साह, बीके कंचन, बीके विनीता, बीके सीमा साह, बीके मंजू, बीके मधु साह, बीके भगवती कांडपाल, ममता बिष्ट, नीतू किरौला और प्रेमा अधिकारी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






