अपने साथ-साथ 6 और बारातियों की जान जोखिम में डालने वाले नशेड़ी चालक को ट्रैफिक पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। बारातियों की जान जोखिम मे डालने वाले नशेड़ी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षक, इंटरसेप्टर प्रभारी को ड्रिक एंड ड्राइव अभियान चलाकर लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, जिस क्रम में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता, इंटरसेप्टर प्रभारी श्री सुमित पाण्डे द्वारा मय पुलिस टीम कानि. ललित बिष्ट, कानि. श्री हेमन्त धपोला के टैक्सी स्टैण्ड तिराहे के पास चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक वाहन स्कॉर्पियों UK02TA4414 का चालक मनीष निवासी कौसानी नशे में बिना डीएल वाहन चलाता हुआ पाया गया, जिसको मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। वाहन में चालक सहित कुल 7 बाराती सवार थे, बारात कौसानी से अल्मोड़ा आई थी। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस द्वारा 19 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *