देघाट के वेदांत पपनोई 6वें स्थान पर, गार्गी बिष्ट 17वीं; इंटर मेरिट में अल्मोड़ा टॉप।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड स्याल्दे स्थित आर्य इंटर कॉलेज देघाट के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वेदांत पपनोई ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की इंटरमीडिएट मेरिट सूची में 6वां स्थान हासिल किया और अल्मोड़ा जिले में टॉप किया। वहीं गार्गी बिष्ट ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट सूची में 17वां स्थान हासिल किया।

वेदांत की माता एक आदर्श गृहिणी होने के साथ ही ग्राम प्रधान के पद पर हैं, जबकि उनके पिता सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ पेयजल विभाग में कार्यरत हैं। वेदांत बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वहीं गार्गी बिष्ट की माता आर्य इंटर कॉलेज देघाट में शिक्षिका हैं तथा उनके पिता भी शिक्षक हैं। गार्गी की संगीत में भी विशेष रुचि रही है और वह गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव में प्रतिभाग कर चुकी हैं।

विद्यालय का इस वर्ष परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है, जबकि गत वर्ष विद्यालय को दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। वेदांत और गार्गी की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रबंधक अशोक तिवारी, प्राचार्य रमेश चंद्र टम्टा, डॉ. पंकज बहुगुणा, रविता वर्मा, रश्मि बिष्ट, प्रियंका पंत, दीक्षा, दीपिका, केदार सिंह, दिनेश पंत, प्रशांत तिवारी, रामा पंत, पूरन भिरकनी सहित अन्य शामिल रहे।

विधायक महेश जीना ने भी दोनों छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र की इस उपलब्धि पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *