टैक्सी यूनियन ने परिवहन मंत्री के समक्ष उठाईं समस्याएं, शीघ्र समाधान की मांग।

देहरादून। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊँ मंडल के अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने परिवहन मंत्री उत्तराखंड सरकार प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर टैक्सी चालकों की समस्याओं से अवगत कराया। रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में महासंघ द्वारा परिवहन मंत्री को पत्र देकर परिवहन विभाग की नीतियों पर सवाल उठाए गए तथा तत्काल राहत की मांग की गई।

महासंघ अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर लंबे समय से अनदेखी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि नैनीताल शहर में स्थानीय टी.बी. वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, जबकि अन्य राज्यों के वाहनों पर कोई रोक नहीं है। साथ ही स्थानीय वाहनों पर भारी चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से उच्च न्यायालय में उनका पक्ष रखने की अपील की है।

परिवहन मंत्री को दिए गए पत्र में कहा गया है कि पूर्व परिवहन सचिव अरविंद सिंह द्वारा जारी शासनादेश के तहत माफी और अर्थदंड की व्यवस्था बिना प्रचार-प्रसार के बंद कर दी गई। उन्होंने इसे तत्काल लागू करने की मांग की है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य परिवहन प्राधिकरण ने वर्ष 2022 के बाद यात्री किराए में कोई वृद्धि नहीं की, जबकि यात्री कर में प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी से व्यवसायी दबाव में हैं। स्कूल बसों का किराया बढ़ाने के बाद भी उनकी मांगें अनसुनी हैं।

इसके अतिरिक्त, पिछले वर्ष पंचायती राज चुनावों में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित वाहनों का भुगतान एक वर्ष बाद भी लंबित है। व्यवसायियों ने लंबित धनराशि तत्काल जारी करने की मांग की है, ताकि टैक्सी चालकों को राहत मिल सके।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *