अल्मोड़ा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अलर्ट, मेडिकल प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण।

रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले के कोसी, ताड़ीखेत, देवलीखेत में स्थित विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का औषधि निरीक्षक पूजा जोशी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता सुनिश्चित की गई, स्टॉक का सत्यापन किया गया तथा बिक्री/खरीद रिकॉर्ड की जाँच की गई।

यह भी सुनिश्चित किया गया कि दवाओं की बिक्री/खरीद पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में तथा पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के पर्चे पर ही की जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं उनकी रिकॉर्डिंग की भी गहन जाँच की गई।

कुछ मेडिकल प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गई, जिसके तहत औषधि निरीक्षक द्वारा 07 दिन के भीतर 05 मेडिकल प्रतिष्ठानों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान 03 दवाओं के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जाँच हेतु विश्लेषणशाला भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई जनपद में आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *