अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026: रानीखेत में बैंकों में चलाया गया अग्नि सुरक्षा जागरुकता अभियान।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फायर सर्विस मुख्यालय के आदेशानुसार अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के क्रम में अग्निशमन अधिकारी रानीखेत के नेतृत्व में आज शनिवार को लीडिंग फायरमैन संदीप सिंह मय फायर यूनिट रानीखेत द्वारा क्षेत्रान्तर्गत स्थित नैनीताल बैंक, एच.डी.एफ.सी. बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में अग्नि सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए उनके संचालन की भी जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित होने पर डायल 112 नंबर पर तुरंत सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं से भी अवगत कराया गया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










