मर्चूला में श्मशान घाट पर विवाह समारोह, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन का नोटिस।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मर्चूला में रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम पर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर एक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यह वही स्थान है, जहां स्थानीय लोग अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे स्थान पर विवाह की रस्में निभाए जाने को लेकर लोगों में हैरानी और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर पारंपरिक मान्यताओं को इस तरह नजरअंदाज किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए इसे स्थानीय परंपराओं के विपरीत बताया है।

मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को तहसील सल्ट अंतर्गत मर्चूला में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, श्मशान घाट में शादी होने के संबंध में संज्ञान में आने पर तहसीलदार सल्ट आबिद अली द्वारा रीवर क्रीक रिजॉर्ट के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है और संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *