विद्या भारती की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरु, 125 बच्चों ने लिया भाग।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण के मैदान में विद्या भारती से जुड़े सरस्वती शिशु मंदिरों की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सल्ट विधायक महेश जीना के पुत्र करन जीना, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, राजेन्द्र रौतेला, रीना सतपोला एवं विद्यालय प्रबंधक शंकर दत्त फुलारा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में संकुल के सात विद्यालयों के करीब 125 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलों एवं व्यायाम के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित खेल गतिविधियों को जीवन के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में संकुल प्रमुख हरीश मेहता, पूजा बिष्ट, शेखर जोशी, जगत पाल, ललित मनराल, गोकुल प्रसाद, पुष्कर बिष्ट, रोहित मठपाल, कनिष्का, दीपा बिष्ट सहित अन्य अभिभावकों ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न परिणामों में कृष्णा सौटियाल ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निखिल भटोलीखान ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी नैल ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चेतन स्याल्दे ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। सुशांत मानिला ने लंबी कूद तथा लक्षिता वल्मरा ने भी लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जगत पाल, प्रधानाचार्य नैल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए संकुल भिकियासैंण को ₹50,000/- की खेल सामग्री देने की घोषणा की।
इस मौके पर महेन्द्र सिंह बिष्ट गरसारी, प्रधानाचार्य पूजा बिष्ट, रघुवर सहित अन्य स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।



