अपर पीसीएस परीक्षा में रीतु बिष्ट बनीं वित्त अधिकारी, मोना डंगवाल का राज्य कर अधिकारी पद पर चयन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण के वार्ड संख्या-02 निवासी दरबान सिंह बिष्ट की पुत्री रीतु बिष्ट ने उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रीतु का चयन वित्त विभाग में वित्त अधिकारी के पद पर हुआ है।

रीतु ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सनराइज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिकियासैंण से प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा कुमाऊँ विश्वविद्यालय से ग्रहण की। वर्तमान में वह जीजीआईसी भिकियासैंण में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

कठिन परिश्रम और लगन के बल पर प्राप्त इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने रीतु को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं। रीतु के पिता दरबान सिंह पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भिकियासैंण एवं व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता मीना बिष्ट गृहिणी तथा पूर्व ग्राम प्रधान रही हैं।

रीतु की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम रावत, भूपाल रौतेला, शंकर फुलारा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, मोहन रौतेला, केशर सिंह बिष्ट, प्रकाश रौतेला, संतोष भंडारी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।

वहीं, इसी विकासखंड भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख दिगंबर डंगवाल के छोटे भाई भगवत डंगवाल की धर्मपत्नी मोना डंगवाल, निवासी बासोट क्षेत्र ने भी उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य कर अधिकारी पद पर चयन प्राप्त किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम रावत सहित सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं विकासखंड स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प, लगन एवं समर्पण का प्रतिफल है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

सभी शुभचिंतकों ने ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल प्रशासनिक जीवन तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *