विनोद नदी पर बनी बाढ़ सुरक्षा दीवार का विधायक महेश जीना ने किया लोकार्पण।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 526/2017 के अंतर्गत स्याल्दे में विनोद नदी तट पर 674.89 लाख रुपये की लागत से निर्मित बाढ़ सुरक्षा दीवार का सल्ट विधायक महेश जीना ने लोकार्पण किया।

लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर विनोद नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कैहड़गाँव पैदल पुल से स्याल्दे बाजार तक लगभग 02 किलोमीटर क्षेत्र में किया गया है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग द्वारा इस परियोजना को एक वर्ष में पूर्ण किया गया।

तटबंध के निर्माण से भविष्य में होने वाले भू-कटाव की रोकथाम के साथ-साथ स्याल्दे बाजार क्षेत्र की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (ईई) ऋषि राज चक्रपाणी, सहायक अभियंता (एई) सुरेन्द्र सिंह कठायत, कनिष्ठ अभियंता (जेई) हिमांशु सुयाल, ग्राम प्रधान कैहड़गाँव ज्योति महरा, मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल, पूरन रजवार, हृदेश मेहरा, पूर्व प्रमुख राधारमण उप्रेती, प्रेम गिरि गोस्वामी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *