पूर्व सैनिक संगठन की त्रैमासिक बैठक आयोजित, उद्योगपति गौरी दत्त जोशी हुए सम्मानित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ब्लॉक सभागार भिकियासैंण में पूर्व सैनिक संगठन भिकियासैंण की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ संगठन के सदस्य स्वर्गीय जगदीश चंद्र बोड़ाई को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।
बैठक के दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति जो वर्तमान में हैदराबाद में व्यवसाय कर रहे, विकास खंड भिकियासैंण के लौकोट ग्राम सभा के तोक रुतबों भतरौंजखान निवासी गौरी दत्त जोशी को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौरी दत्त जोशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व सैनिक संगठन के कार्यों की सराहना की तथा संगठन के प्रति आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी संगठन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। संगठन की ओर से भी उनका धन्यवाद किया गया।
बैठक में पूर्व सैनिक संगठन भिकियासैंण के अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी को हाल ही में प्राप्त गवर्नर अवॉर्ड के लिए सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था, किन्तु संगठन के सदस्य स्वर्गीय जगदीश चंद्र बोड़ाई के निधन के कारण अध्यक्ष महोदय द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह को निरस्त कर दिया गया।
बैठक के अंत में विभिन्न विषयों पर चर्चा के उपरांत अध्यक्ष ने सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से बैठक समाप्त होने की घोषणा की।
बैठक में कैप्टन राजे सिंह, सूबेदार मेजर लाल सिंह, नायक सूबेदार मोहन सिंह, हवलदार गिरधर सिंह, पूर्व सैनिक संतोष लखचौरा सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



