उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यकारिणी में मथुरा दत्त डुंगरियाल बने प्रदेश सचिव।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखण्ड की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होने पर विकासखंड स्याल्दे में हर्ष की लहर है। स्याल्दे के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त डुंगरियाल को संगठन की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

मथुरा दत्त डुंगरियाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अल्मोड़ा सुरेन्द्र सिंह के मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमित मनराल ने उन्हें दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

बधाई देते हुए सुमित मनराल ने कहा कि मथुरा दत्त डुंगरियाल का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण सर्वविदित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों, विशेषकर स्याल्दे और सल्ट क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं स्थानीय जनसमस्याओं को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाया जा सकेगा।

सुमित मनराल ने बाबा केदार एवं न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज से ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त डुंगरियाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

मथुरा दत्त डुंगरियाल को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *