डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महिला सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान संचालित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में प्राचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशन में इतिहास विभाग की प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी द्वारा महिला सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान महाविद्यालय के मेंटल हेल्थ क्लब एवं महिला उत्पीड़न निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोगों का एक सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया। संपर्क के दौरान उनकी मानसिक उलझनों और समस्याओं को समझते हुए उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया गया।

इस अभियान में महाविद्यालय की छात्राओं हर्षिता, गायत्री, रश्मि, दीपा नैलवाल, अदिति, खुशी शर्मा, निशा सहित अन्य छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अभियान प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी ने बताया कि विषय विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर संबंधित छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरुकता से जुड़ा यह सकारात्मक अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि विभाग महिला सुरक्षा, जागरुकता एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में विभिन्न गतिविधियों और परामर्श कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी किया जाता रहेगा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *