मुखानी पुलिस ने जिलाबदर अपराधी तपन दास को 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में जिलाबदर होने के बावजूद फरार चल रहा था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में थाना मुखानी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

विगत दिवस सायंकाल मुखानी क्षेत्र में स्टील फैक्ट्री के पास कमलुवागांजा रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध थाना मुखानी में FIR संख्या 89/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
तपन दास पुत्र विनोद दास, उम्र 24 वर्ष, निवासी गणपति विहार, शिव मंदिर के पास, कमलुवागांजा रोड, हरिपुर नायक, मुखानी, जनपद नैनीताल
मूल निवासी – पर्वतीय मोहल्ला, गैस गोदाम के सामने, बिठौरिया नंबर-01, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल

पुलिस के अनुसार अभियुक्त तपन दास एक शातिर एवं आदतन अपराधी है। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पूर्व में उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा उसके विरुद्ध जिलाबदर का आदेश भी जारी किया गया था। इसके बावजूद वह फरार रहकर क्षेत्र में अवैध नशे की तस्करी में संलिप्त था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
● FIR संख्या 98/2019 – धारा 401 भादवि
● FIR संख्या 23/2020 – धारा 392, 411 भादवि
● FIR संख्या 112/2021 – धारा 380, 411, 34 भादवि
● FIR संख्या 165/2021 – धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
● FIR संख्या 153/2023 – धारा 392 भादवि
● FIR संख्या 25/2025 – धारा 303(2) बीएनएस

पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक दीपा जोशी, प्रभारी चौकी आरटीओ
● कांस्टेबल रोहित कुमार
● कांस्टेबल रविंद्र खाती शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *