सीएसआर पहल के तहत कौसानी शॉल शोरुम हल्द्वानी ने राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण को भेंट की दरियां।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कौसानी शॉल फैक्ट्री की शाखा कौसानी शॉल शोरुम हल्द्वानी द्वारा डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के छात्र-छात्राओं के उपयोगार्थ दो दरियां भेंट की गईं। इनका उपयोग महाविद्यालय में आयोजित होने वाले शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य छात्र-हितैषी कार्यक्रमों में किया जाएगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शर्मिला सक्सेना के निर्देशन में इस सीएसआर पहल का सफलतापूर्वक संपादन डॉ. दयाकृष्ण द्वारा किया गया। उनके प्रयासों से महाविद्यालय एवं कौसानी शॉल शोरुम हल्द्वानी के मध्य यह सहयोग संभव हो सका, जो शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता एवं संस्थागत सहयोग का एक सराहनीय उदाहरण है।
प्राचार्या प्रो. शर्मिला सक्सेना ने इस सहयोग के लिए कौसानी शॉल फैक्ट्री की शाखा कौसानी शॉल शोरुम हल्द्वानी तथा उसके प्रबंधक गिरीश कांडपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और शिक्षण संस्थानों के बीच इस प्रकार का सहयोग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी संस्था का सहयोग महाविद्यालय को इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा।
महाविद्यालय परिवार ने गिरीश कांडपाल एवं कौसानी शॉल शोरुम हल्द्वानी के इस प्रेरणादायी सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






