भाजपा युवा मोर्चा भीमताल मंडल की बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों व 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बनी रणनीति।

भीमताल (नैनीताल)। भारतीय जनता युवा मोर्चा, भीमताल मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष पारस चंद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला मंत्री एवं भीमताल मंडल प्रभारी आयुष भंडारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल सह-प्रभारी अक्षय बोरा तथा जिला उपाध्यक्ष गौतम मटियाली का मंडल अध्यक्ष पारस चंद्र एवं उनकी टीम द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक में विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले खेल आयोजन, खिलाड़ी सम्मान समारोह, युवा संवाद सम्मेलन तथा वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान आयुष भंडारी, अक्षय बोरा एवं गौतम मटियाली ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, कार्ययोजना तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

मंडल प्रभारी आयुष भंडारी ने बैठक में उपस्थित प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से परिचय प्राप्त कर संवाद स्थापित किया। उन्होंने सभी को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन के सभी मोर्चों को मजबूत बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

मंडल अध्यक्ष पारस चंद्र ने सभी पदाधिकारियों को उनकी संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भीमताल मंडल आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनावी तैयारियों में पूरे नैनीताल जनपद का सर्वश्रेष्ठ एवं नंबर-वन मंडल बनकर कार्य करेगा। उन्होंने युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।

बैठक में प्रिंस खनायत, हर्षल कनौजिया, आर.टी. आर्या, नितांत पंत, ललिता बिष्ट, ईशांत मुंगली, नीरज कुमार, वैभव नयाल, मुस्कान दानी, विक्की, युग चंद्र, मयंक पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *