भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में पद्म पुराण कथा का पंचम दिवस, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में आयोजित पद्म पुराण कथा के पंचम दिवस पर धार्मिक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कथा का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य यजमान विक्रम सिंह सजवाण एवं उनकी धर्मपत्नी हंसी देवी सजवाण रहे, जिन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ कराया।

तत्पश्चात कथा व्यास नन्दा वल्लभ पन्त ने पद्म पुराण के माध्यम से भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य से संबंधित प्रसंगों का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने देवर्षि नारद एवं सनकादिक मुनियों के संवादों के माध्यम से भक्ति और ज्ञान का महत्व बताया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं रासलीला के मनोहारी प्रसंगों का वर्णन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ धर्म एवं आध्यात्मिकता से जुड़े प्रसंगों का श्रवण किया और सनातन संस्कृति के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी सहित प्रताप सिंह ड़गवाल, बचें सिंह बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हीरा सिंह बंगारी, प्रियाशु बंगारी, तारा दत्त चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह बंगारी, कुन्दन सिंह पालीवाल, लक्की प्रताप सिंह बंगारी, खुशहाल सिंह बंगारी सहित अनेक श्रद्धालु एवं सहयोगकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *